महाराजगंज: बछरावां रेलवे स्टेशन के निकट हाईवे किनारे जा रही वृद्ध महिला को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हालत गंभीर
30 अप्रैल बृहस्पतिवार की शाम 4:00 बजे पैदल हाईवे के किनारे से चल रही एक महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में आसपास के लोगों ने एंबुलेंस की सहायता से महिला को अस्पताल पहुंचाया। जहां महिला का प्राथमिक उपचार किया गया। परंतु स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।