रायबरेली: जिला अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर प्रदीप अग्रवाल का सीडीओ ने मनमानी व लापरवाही के चलते एक माह का वेतन रोकने का दिया निर्देश
जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक,डॉक्टर प्रदीप अग्रवाल का,शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी सिद्धार्थ के निर्देश पर,कार्यालय से पत्र जारी करते हुए,एक माह का वेतन रोकने का निर्देश दिया गया है।गौरतलब है की,अस्पताल में तैनाती के बाद से ही,सीएमएस लगातार मनमानी पर उतारू है।निरीक्षण के दौरान मिली खामियों का जवाब न देने को लेकर,सीडीओ द्वारा यह कार्रवाई की गई है।