रायबरेली: रायबरेली जिला जेल प्रशासन के नए फरमान से अधिवक्ताओं में रोष, अब जेल में दाखिल करना होगा वकालतनामा
30 नवंबर शनिवार दोपहर 3:00 बजे जेल प्रशासन के खिलाफ अधिवक्ताओं ने आक्रोश व्याप्त किया है। जेल अधीक्षक के द्वारा वकालतनामा दाखिल करने के नए फरमान पर अधिवक्ताओं ने आक्रोश जाहिर किया है। अधिवक्ताओं के द्वारा जेल प्रशासन के इस फरमान के खिलाफ जज से शिकायत करने की बात कही है। नए फरमान में जेल के अभियुक्त की पैरवी करने के लिए जेल में वकालतनामा दाखिल करना होगा।