रायबरेली: जैतीपुर निवासी 35 वर्षीय महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फंदे पर लटकता मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
गुरबक्शगंज थानाक्षेत्र के अंतर्गत,जैतीपुर गांव में,शनिवार को महिला का,संदिग्ध परिस्थितियों में,शव मिलने से हड़कंप मच गया।घटना को लेकर परिजनों ने,हत्या की आशंका जताई है।फिलहाल,पुलिस ने मौके पर पहुंचकर,शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।और जांच पड़ताल में,जुट गई है।थाना अध्यक्ष,बृजेश कुमार ने बताया कि,पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मुख्य कारण पता चल पाएगा।