गोंडा: घाघरा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 39 सेंटीमीटर बह रहा ऊपर, डीएम ने कहा तटबंधों की निगरानी के लिए की जा रही पेट्रोलिंग
Gonda, Gonda | Aug 12, 2024 गोंडा की DM नेहा शर्मा ने घाघरा नदी के बढ़ते हुए जलस्तर को देखते हुए तहसील तरबगंज व करनैलगंज के अधिकारियों को गठबंधन की निगरानी करने के लिए पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए हैं, DM ने बताया की घाघरा नदी का जलस्तर 39सेमी ऊपर है। 15 गांव बाढ़ से प्रभावित है, जहां राहत सामग्री वितरित कराई गई है। नावों की पर्याप्त व्यवस्था है और बाढ़ चौकियों को अलर्ट पर रखा गया है।