गोंडा: विशंभरपुर निवासी युवक की हत्या के मामले में आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट, गला दबाकर हत्या करने की हुई पुष्टि
Gonda, Gonda | Aug 12, 2024 विशंभरपुर निवासी जितेंद्र की हत्या कर शव खेत में फेंकने के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक जितेंद्र की गला दबाकर हत्या की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। वही इस पूरे मामले में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की गई है जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।