महसी: बेहड़ा में साइकिल सवार बुजुर्ग को ट्रक ने रौंदा, हुई दर्दनाक मौत, पुलिस कार्रवाई में जुटी
खैरीघाट थाना क्षेत्र के बेहडा गांव निवासी भगत सिंह उर्फ गुरुशरण सिंह उम्र करीब 75 वर्ष पुत्र समय पाल सिंह साइकिल से बेहडा बाजार गए हुए थे। घर लौटते समय इमामगंज की ओर से आ रहा यूपी 78 डीटी 9474 ट्रक ने रौंद दिया। जिससे बुजुर्ग की मौके पर मौत हो गई। बुजुर्ग के शरीर के चीथड़े चीथड़े हो गए। मृतक अपने पीछे पत्नी सहित एक बेटा एक बेटी छोड़ गया है।