आरोन में दास हनुमान मंदिर के पास शासकीय सोसाइटी परिसर में बिना लाइसेंस की अवैध पटाखे बेच रहे सलीम खान निवासी महमूदगंज आरोन पर पुलिस ने कार्यवाही की है। 21 अक्टूबर को थाना प्रभारी पंकज कुशवाहा ने कह, 20 अक्टूबर को कार्यवाही की गई, ₹7000 के पटाखे जप्त कर मामला दर्ज कर जांच में लिया है। बिना लाइसेंस के आरोपी अवैध पटाखे बेच रहा था।