आजमगढ़ जनपद के लालगंज में शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत पर जश्न मनाया । इस अवसर पर बीजेपी जिंदाबाद और नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के गगनभेदी नारे लगाए गए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि बिहार में अबकी बार नीतीश कुमार का नारा सच साबित हुआ है । वही भाजपा नेताओं द्वारा क्षेत्र में मिष्ठान का वितरण किया गया और जमकर खुशियां मनाई गई ।