बेमेतरा पुलिस में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्योति सिंह का पदोन्नति पर स्थानांतरण सेनानी, 21वीं वाहिनी करकाभाट जिला बालोद होने पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में गरिमामयी विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की है