अनूपपुर: केल्हौरी गांव में अंतर्विभागीय संगोष्ठी आयोजित, महिलाओं ने पशुपालन से आत्मनिर्भर बनने का लिया संकल्प
केल्हौरी गांव में आयोजित अंतर्विभागीय संगोष्ठी एवं पशुपालक जागरूकता शिविर में महिलाओं ने आधुनिक पशुपालन अपनाकर ‘लखपति दीदी’ बनने का संकल्प लिया। शिविर में पशुपालन, कृषि, उद्यानिकी और ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों ने उन्नत डेयरी प्रबंधन, कृत्रिम गर्भाधान, टीकाकरण और हरे चारे के उपयोग की जानकारी दी।