गिरिडीह: पचंबा के लोहपीटी निवासी एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर घायल कर देने का मामला आया सामने,सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
पचंबा थाना क्षेत्र के लोहपीटी निवासी श्रीधर साव के साथ मारपीट कर घायल कर देने का मामला सामने आया है। रविवार को 12 बजे इसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था।पीड़ित ने आरोप लगाया है कि वह गांव के एक ट्रैक्टर मालिक के यहां मजदूरी करता था और पिछले दो महीनों से उसे मेहनताना नहीं दिया गया था।