रायबरेली: लुकुवा खेड़ा में बेखौफ चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर₹50000 नगदी सहित, लाखों के जेवरात किया चोरी
एक ही रात में अज्ञात चोरों के द्वारा गांव में दो घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया।दोनों घरों से₹50000 की नगदी सहित लगभग 7:30 लाख रुपए के जेवरात चोरी कर लिए गए।घटना की जानकारी गांव के बाहर पड़े हुए खाली बक्से और बिखरा हुआ सामान देखकर ग्रामीणों ने दी।जानकारी होते ही गांव में हड़कंप मच गया।दोनों घरों के पीड़ितों ने थाने में तहरीर देकर घटना की जानकारी दी।