नरसिंहपुर: डांगीढ़ाना में एयरगन के छर्रे से 18 वर्षीय युवक की मौत, कारण जानकर रह जाएंगे हैरान
डांगीढ़ाना गांव में एक दर्दनाक हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक के पास रखी एयरगन से अचानक फायर हो गया, जिससे उसे गंभीर चोट लगी। जानकारी के अनुसार, डांगीढ़ाना निवासी आदित्य पिता नारायण लोधी बुधवार रात अपने घर में एयरगन रख रहा था। इसी दौरान अचानक ट्रिगर दब जाने से फायर हो गया और एयरगन का पेलेट आदित्य को लग गया।