गोपालगंज: महारा देरुर गांव में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक अधेड़ की हुई मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
भोरे थाना क्षेत्र के महारा देरुर गांव के समीप अज्ञात वाहन के धक्के से जख्मी अधेड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं पुलिस मामले की जांच कर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने में जुट गई हैं।