राजनगर प्रखंड के कुनाबेड़ा चौक पर गुरुवार को झारखंड आंदोलन के अमर शहीद निर्मल महतो को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का आयोजन दोपहर करीब 12 बजे किया गया, जिसकी अध्यक्षता झामुमो प्रखंड अध्यक्ष रामसिंह हेंब्रम ने की। इस अवसर पर शहीद निर्मल महतो की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। उपस्थित नेताओं और