पटना–गया रेलखंड के मखदुमपुर स्टेशन पर रविवार की शाम यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली। शाम लगभग 7 बजे गुजरने वाली अधिकांश ट्रेनों में स्थिति ऐसी थी कि यात्रियों को खड़े होने तक की जगह नहीं मिल रही थी। डिब्बों में इतनी ज्यादा भीड़ थी कि तिल रखने की भी जगह नजर नहीं आ रही थी। इस अत्यधिक भीड़ के कारण यात्री परेशान दिखे ।