इटखोरी: कमात में रुद्र महायज्ञ का तीसरा दिन: वैदिक मंत्रों और प्रवचन से भक्तिमय हुआ माहौल
Itkhori, Chatra | May 10, 2026 चतरा: सदर प्रखंड के कमात गांव में चल रहे सात दिवसीय शिव परिवार प्राण-प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ के तीसरे दिन रविवार को पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। वैदिक मंत्रोच्चार और हर-हर महादेव के जयघोष से यज्ञ मंडप गूंजता रहा। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अयोध्या के प्रमोद वन मारुति सदन से आए आचार्य पं. शिव कुमार शास्त्री और उनकी टीम के निर्देशन में