बिसौली: बिसौली के हत्सा गांव के पास दो बाइकों की जोरदार टक्कर, बाइक सवार दो युवक हुए घायल
Bisauli, Budaun | Jun 26, 2026 बिसौली कोतवाली क्षेत्र के मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर हत्सा गांव के पास शुक्रवार को करीब तीन बजे पीछे से आ रही एक बाइक ने दूसरी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, विकास पुत्र रमेश निवासी वरखेड़ा अपनी बाइक से बिसौली से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे वाईक सवार ऋषिपाल ने टक्कर मार दी।