बीना: बीना रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म से यात्री का मोबाइल चोरी, जीआरपी ने मामला दर्ज किया
Bina, Sagar | Mar 29, 2025 यात्री विष्णु पिता पूरन सिंह निवासी मकरोनिया जो सागर जाने के लिए रेलवे स्टेशन आया था और मोबाइल डिस्चार्ज होने की वजह से प्लेटफार्म के चार्जिंग पॉइंट पर शनिवार सुबह मोबाइल चार्जिंग लगा दिया। तभी अज्ञात चोर ने मोबाइल चोरी कर लिया।जिसकी शिकायत फरियादी यात्री ने जीआरपी थाने में दर्ज कराई,वहीं पुलिस ने यात्री की शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।