बीना: देहरी रोड स्थित गार्डन में 27 रोजे पर सामूहिक रोजा इफ्तार कार्यक्रम, विधायक सहित सभी धर्म के लोग पहुंचे, दुआएं मांगी
Bina, Sagar | Mar 28, 2025 मुस्लिम समुदाय के द्वारा अलविदा जुमे पर शुक्रवार शाम 6:30 बजे देहरी रोड स्थित गार्डन में जामा मस्जिद कमेटी, इटावा जमा मस्जिद कमेटी इमली वाली दरगाह चार नंबर दरगाह कालू खेड़ी एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के सहयोग से रोजा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रोजा इफ्तार में विधायक निर्मला सप्रे, पूर्व विधायक महेश राय सहित बड़ी संख्या में सर्वधर्म के लोग शामिल हुए।