बीना: बीना थाना क्षेत्र में लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार, पुलिस ने निकाला जुलूस
Bina, Sagar | Mar 29, 2025 बीना थाना क्षेत्र अंतर्गत चिकनौटा गांव के पास तीन आरोपियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था । मामले में पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वही मामले में एक आरोपी अभी भी फरार है। जानकारी अनुसार फरियादी सुशील घर जा रहा था तभी तीन आरोपियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जुलूस निकाला।