बीना: नगर पालिका परिषद की बैठक में कांग्रेसी पार्षदों ने हंगामा किया, भाजपा पार्षदों ने बैठक का बहिष्कार किया
Bina, Sagar | Mar 28, 2025 नगर पालिका परिषद में शुक्रवार करीब 12:00 बजे से परिषद के विशेष सम्मेलन की महत्वपूर्ण बैठक होनी थी। जिसमें आगामी नगर के विकास के लिए बजट भी शामिल था। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार एवं सांसद प्रतिनिधि संतोष ठाकुर, पार्षद बी डी रजक समय पहुंचे लेकिन सत्ताधारी दल का एक भी पार्षद बैठक में नहीं पहुंच कर बैठक का बहिष्कार किया।