दतिया नगर: सिंध नदी के किनारे रेलवे ब्रिज के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, गोराघाट थाना पुलिस ने किया मर्ग कायम
सोमवार 12:00 पुलिस कंट्रोल रूम में डीएसआर जारी कर जानकारी दी की गोराघाट पुलिस को युवक के द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि सिंध नदी के किनारे रेलवे ब्रिज के पास अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। प्राप्त सूचना के आधार पर थाना गोराघाट पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मौके की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय दतिया पहुंचाया।