खुरई: नरोदा कोकलवारा गांव में चलती स्कूटी में लगी आग, कूदकर बच्चे ने बचाई जान, स्कूटी जलकर खाक, वीडियो वायरल
Khurai, Sagar | Dec 6, 2025 शनिवार दोपहर लगभग 2 बजे से एक जलती स्कूटी का वीडियो वायरल हो रहा है, दरअसल घटना कोकलवारा और नरोदा गांव के बीच की है, नरोदा निवासी नीलेश चौबे ने बताया कि उनका बेटा कोकलवारा गांव दुकान से सामान खरीदने जा रहा था तभी रास्ते में पहले स्कूटी से धुआँ निकला बाद में आग लग गई, बच्चे ने घर आकर जानकारी दी, आग बुझाने के पहले ही स्कूटी जलकर खाक हो गई।