गरौठा: गुरसराय में अंबेडकर जयंती पर भव्य बाइक रैली, सैकड़ों युवाओं ने निकाली नगर भ्रमण, गूंजे 'जय भीम' के नारे
गुरसराय नगर में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर रविदास मंदिर से भव्य बाइक रैली निकाली गई। सैकड़ों युवाओं और समाजसेवियों ने इसमें भाग लिया और नगर के प्रमुख मार्गों से होकर रैली निकाली। इस दौरान ‘जय भीम’ के नारे गूंजते रहे और लोगों ने सामाजिक समानता व समरसता का संदेश दिया।