मुज़फ्फरनगर: बारिश बनी काल! तालाब में नहाने उतरे 17 वर्षीय अजनान की डूबकर मौत, 18 घंटे बाद मिला शव, इकलौते बेटे को खोकर मातम में डूबा
चरथावल थाना क्षेत्र के निर्धना गांव में बारिश के दौरान तालाब में नहाने गए 17 वर्षीय अजनान की डूबने से मौत हो गई। करीब 18 घंटे के रेस्क्यू के बाद उसका शव तालाब से बरामद किया गया। अजनान अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है। ग्रामीणों ने तालाब की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए जांच, दोषियों पर कार्रवाई और मुआवजा की मांग की ।