फुलवरिया: श्रीपुर मलाही टोला के एक व्यक्ति की ट्रेन हादसे में मौत, शरीर कई टुकड़ों में बंटा, परिजनों में कोहराम
श्रीपुर थाना क्षेत्र के श्रीपुर मलाही टोला गांव के एक व्यक्ति की प्रदेश में ट्रेन हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि शरीर के अंग कई टुकड़ों में पड़े मिले। रविवार की दोपहर 3:00 बजे जानकारी के अनुसार श्रीपुर मलाही टोला गांव के कामाख्या सहनी जगाधरी रेलवे स्टेशन से घर आने के लिए निकले थे। चार दिन बीतने के बाद उनके मौत की खबर परिजनों को मिली।