कप्तानगंज: कुशीनगर के रामकोला कस्बे में एटीएम में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी भीषण आग, मशीन और नकदी जलकर हुई राख
कुशीनगर जनपद के रामकोला कस्बे में स्थित स्टेट बैंक के एटीएम में आज रविवार को अचानक आग लग गई। देखते ही देखते एटीएम मशीन धू-धूकर जल उठी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। धुआं उठता देख स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल 112 पर कॉल कर पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम और पुलिसकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मशीन व कैश जला