मैनपुरी: दन्नाहार थाना क्षेत्र में बाइक सवार को ऑटो ने मारी टक्कर, घायल बाइक सवार को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
शनिवार को करीब 5:00 बजे किशनी के महगवा निवासी प्रभात कुमार पुत्र महेश चंद अपने घर से धन्नाहर थाना क्षेत्र के नगला पुनी ससुराल बाइक से जा रहे थे। जैसे ही दन्नाहार थाना क्षेत्र में पहुंचे तभी उनकी बाइक में ऑटो ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार प्रभात कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस की मदद से परिजनों द्वारा उनका उपचार के लिए अस्पताल में लाया गया।