लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मुल्लाही खेड़ा निवासी 26 वर्षीय धीरज कुमार शाम करीब बजे बाइक से जा रहे थे। फुलवरिया मोड़ के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।