कलान: कलान में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने की अफवाह से जुटी भीड़, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
शाहजहांपुर के कलान में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने की अफवाह फैलने से पेट्रोल पंपों पर बाइक, ट्रैक्टर और अन्य वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सोशल मीडिया पर लाइन लगने का वीडियो वायरल हो गया। ग्राहकों ने पंप संचालकों पर तेल बिक्री रोकने का आरोप लगाया, जिससे मारामारी की नौबत आ गई। कुछ ग्रामीणों को डीजल तक नहीं मिला।