कहलगांव: एकचारी रेलवे फाटक के पास दर्दनाक हादसे में इलाज के दौरान महिला की मौत
एकचारी रेलवे फाटक के पास दर्दनाक हादसा,इलाज के दौरान महिला की मौतभागलपुर जिला के कहलगाँव-एकचारी रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाते हुए घायल महिला को तुरंत उठाकर अनुमंडल अस्पताल कहलगाँव पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।