अनूपपुर: दंतैल हाथी का आतंक: खेत में बैल पर हमला, बैल गंभीर रूप से घायल
जैतहरी वन परिक्षेत्र अंतर्गत सेंदुरी गांव में गुरुवार रात एक दंतैल हाथी खेत में बने घर तक पहुंच गया। हाथी को सामने देख किसान वंशगोपाल राठौर जान बचाकर भागे। इस दौरान हाथी ने खेत में बंधे करीब 5 वर्षीय बैल पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया,घटना की सूचना मिलते ही वन्यजीव संरक्षक शशिधर अग्रवाल मौके पर पहुंचे इसके बाद घायल बैल का प्राथमिक उपचार कराया गया।