बांसवाड़ा: बांसवाड़ा शहर के प्रताप सर्कल स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल संकट की आशंका, पंपों पर लगी लंबी कतारें
बांसवाड़ा जिले में एक बार फिर पेट्रोल को लेकर खलबली मच गई। कई पेट्रोल पंपों पर स्टॉक कम होने से सोमवार रात 9 बजे उपभोक्ताओं को पेट्रोल देने से मना किया जा रहा है, जिससे लोगों में चिंता बढ़ गई है। पंप संचालकों का कहना है कि डिपो पर पर्याप्त पेट्रोल उपलब्ध नहीं होने से सप्लाई प्रभावित हो रही है।