मंसूरचक प्रखंड के बहरामपुर पंचायत के प्राथमिक उप-स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार की दोपहर 2:00 बजे टीकाकरण कार्य की शुरुआत की गई. जिसका विधिवत उद्घाटन मुखिया धर्मवीर सिंह कुंदन ने किया. इस टीकाकरण केंद्र पर सभी कार्य दिवस के दिन धात्री एवं 1 से लेकर 16 साल तक के बच्चों का टीकाकरण कार्य किया जाएगा.