मंसूरचक: समसा दो पंचायत के मुखिया ने पंचायत क्षेत्र के लाचार गरीब बुजुर्गों को करीब पांच सौ कंबल वितरित किए
मंसूरचक प्रखंड के समसा दो पंचायत के मुखिया सह मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष मो इजहार अंसारी ने सोमवार को दोपहर करीब तीन बजे अपने आवास पर पंचायत क्षेत्र के बुजुर्ग ,लाचार के बीच करीब पांच सौ कंबल का वितरण किया। मुखिया मो अंसारी ने बताया कि वह लगातार 15 वर्षों से गरीबों के बीच यह सेवा करते आ रहे हैं और लगातार करते रहेंगे।