मधेपुर: भगता गांव में बैजनाथपुर की महिला से मारपीट, एफआईआर दर्ज, तीन आरोपी गिरफ्तार
मधेपुर प्रखंड के भेजा थाने के भगता गांव में कुछ लोगों ने एक महिला को लोहे के रड से प्रहार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जख्मी महिला भेजा थाने के ही बैजनाथपुर गांव के सुरेश महतो की पत्नी रंजू देवी(30) बतायी गई है।