बड़ौद: भूमि धोखाधड़ी एवं कूटरचना प्रकरण में 10 हजार रुपए के इनामी फरार आरोपी को बड़ौद पुलिस ने किया गिरफ्तार
बडौद थाने से आज रविवार शाम 4 बजे के लगभग जारी हुवे प्रेस नोट के मुताबिक फरियादिया गीताबाई पति मानसिंह राजपूत निवासी ग्राम वराह हाल मुकाम महुडिया द्वारा की गई शिकायत की जांच उपरांत यह तथ्य सामने आए कि उनकी कृषि भूमि को कूटरचित दस्तावेज तैयार कर किसी अन्य महिला को भूमि स्वामी के रूप में प्रस्तुत करते हुए अवैध रूप से विक्रय पत्र संपादित कराया गया। जांच में पाया