भीलवाड़ा: भीलवाड़ा में मारू भाम्बी विकास सेवा संस्थान और युवा संस्थान का विशाल रक्तदान शिविर, सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल
भीलवाड़ा में सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल पेश करते हुए मारू भाम्बी विकास सेवा संस्थान और युवा संस्थान द्वारा पहली बार विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन रविवार को गायत्री आश्रम के समीप सामुदायिक भवन में किया गया। मानव सेवा को समर्पित इस पहल को लोगों ने उत्साह से अपनाया। शिविर का शुभारंभ पूर्व सांसद सुभाष बहेड़िया ने किया।