भीलवाड़ा: सियार में खेत में घुसी नील गाय को भगाते समय कुएं में गिरा किसान, हुई मौत, परिजनों में छाया मातम
मंगरोप थाना क्षेत्र के सियार में खेत में घुसी नील गाय को भगाते समय एक किसान कुएं में गिर गया। किसान की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उसे कुएं से निकाल जिला अस्पताल पहुंचाया,जहां ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव के परिजनों के सुपुर्द कर जांच शुरू कर दी ।