भीलवाड़ा: विधायक अशोक कोठारी की पहल पर डीएमएफटी फंड से 61 विद्यालयों का होगा कायाकल्प
भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी की सक्रिय पहल और अनुशंसा पर डीएमएफटी फंड से भीलवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के शहरी क्षेत्र स्थित 61 विद्यालयों में व्यापक कायाकल्प कार्य स्वीकृत हुए हैं। इस योजना के तहत विद्यालयों में नए कक्षा-कक्षों का निर्माण, मरम्मत, शौचालय, हॉल निर्माण सहित आधारभूत सुविधाओ को मजबूत किया जाएगा।