खगौल: दानापुर निकाय चुनाव में आरक्षण का पेंच, दावेदारों की बढ़ी चिंता
दानापुर नगर निकाय चुनाव को लेकर आरक्षण रोस्टर जारी नहीं होने से मुख्य पार्षद और उपमुख्य पार्षद पद के संभावित प्रत्याशियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। परिसीमन और सीमा विस्तार के बाद नई परिस्थितियों में आरक्षण तय होना है, लेकिन अब तक इसकी घोषणा नहीं होने से चुनावी तैयारियां प्रभावित हो रही हैं। बुधवार की दोपहर करीब 3 बजे कुछ संभावित प्रत्याशियों ने बताया