बेलदौर थाना क्षेत्र अंतर्गत पचौत पुनर्वास निवासी ललिता देवी ने शनिवार की शाम छह बजे बेलदौर थाना अध्यक्ष को आवेदन देकर अपने ही गांव के लालो सादा के पत्नी को नामजद अभियुक्त बनाते हुए गाली गलौज कर मारपीट करने की शिकायत की है। आवेदन में आवेदिका ने कहा है कि नामजद बेवजह घटना को अंजाम दिया। आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।