झांसी: झांसी में सोमवार रात हुई झमाझम बारिश, 40KM की रफ्तार से चली हवाएं, मौसम विभाग ने कहा- अगले दो दिन ऐसा रहेगा मौसम
Jhansi, Jhansi | Apr 28, 2026 झांसी में सोमवार को भीषण गर्मी के बाद रात को अचानक मौसम ने करवट ले ली। रात को बादल छा गए और लगभग 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने लगी। रात को तेज बारिश होने लगी। थोड़ी देर बाद ही बारिश थम गई, लेकिन देर रात दुबारा बारिश शुरू हो गई। लगभग 20 मिनट तक झमाझम बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया। रातभर आसमान में बिजली कड़कती रही।