खेकड़ा: वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सचिन चौथे स्थान पर, खेकड़ा के कांस्टेबल सचिन यादव ने भाला फेंक में नीरज और अरशद को दी मात
Khekada, Bagpat | Sep 19, 2025 खेकड़ा कस्बा निवासी सचिन यादव ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में चौथा स्थान हासिल कर देश का मान बढ़ाया है। उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात सचिन ने भाला फेंक स्पर्धा में यह उपलब्धि प्राप्त की। सचिन यादव ने गुरुवार को भाला फेंक स्पर्धा में 86.27 मीटर दूर भाला फेंककर चौथा स्थान प्राप्त किया। सचिन की इस उपलब्धि से उनके पैतृक गांव खेकड़ा में खुशी