खेकड़ा: रटौल नगर पंचायत में ईओ को जान का खतरा, धमकी और हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Khekada, Bagpat | Sep 18, 2025 मुस्लिम बहुल कस्बा रटौल में नगर पंचायत ईओ को जान का खतरा बना हुआ है, जिसको हर रोज धमकी मिलती है। चेयरमैन पर भी भेदभाव कर मुसलमानों को फायदा पहुंचाने का आरोप है। जिससे कस्बा रटौल की फिजा बिगड़ने की संभावना है। जिसका वीडियो गुरुवार सुबह करीब 6 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस संबंध में खेकड़ा पुलिस का कहना है कि थाना पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।