बैराड़: बैराड़ थाना प्रभारी सुरेश शर्मा सहित पुलिस टीम ने 60 लीटर अवैध कच्ची शराब की जब्त, आरोपी गिरफ्तार
शिवपुरी जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बैराड़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 लीटर कच्ची शराब जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के निर्माण और भंडारण के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिसकी जानकारी बैराड़ थाना प्रभारी सुरेश शर्मा ने बुधवार शाम 6:00 बजे दी है।