बहराइच: फुलवरिया इलाके में चार पहिया वाहन की टक्कर से साइकिल सवार किशोरी की हुई मौत
रिसिया थाने के फुलवरिया में तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने साईकिल में टक्कर मार दी। जिसके चलते साईकिल सवार फुलवरिया निवासनी जूली की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को मार्च्युरी में रखवाया था। मृतका के परिजनों में हाहाकार मच गया है। परिजनों ने बताया कि जूली घर को जा रही थी। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जाच जारी है।