चौबिया थाना क्षेत्र के लोकपुरा गांव निवासी रानी देवी पत्नी रामवीर एवं उनके पति रामवीर पुत्र शीतल सिंह रविवार को नगला कले में अपने बहनोई की तेरहवीं कार्यक्रम से ऑटो द्वारा वापस घर लौट रहे थे। लोकपुरा–फर्रुखाबाद मार्ग पर 8 बजे ऑटो से उतरते समय इटावा की तरफ से आई तेज रफ्तार कार ने पति-पत्नी को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।